संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
सेवापुरी /भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्ञानेश जोशी ने प्राथमिक विद्यालय जंसा के बच्चों को कापी पेन एवम फल वितरण किया साथ ही कुरौना मेहदीगंज,एवम सईदा गांव में भी ग्रामीणों द्वारा ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व में केक कटकर मिटाई बाटकर जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश पांडे ने कहा कि राज्य सभा सांसद जेवीएल राव विकास के कार्यों के प्रति वचनबद्ध एवम संकल्पित है। वही अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बेहतर स्वाथ्य और उज्ज्वल भविष्य का कामना किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से डब्लू पांडे भरत दुबे प्रदीप पटेल संतोष पांडेय,संजय कनौजिया,आदि लोग उपस्थित थे।