UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आभा आईडी बनवाने में प्रधानों की अहम भूमिका

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* शासन के निर्देश व जलवायु परिवर्तन को लेकर गर्मी में तरह तरह से पनपने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव व आवश्यक दिशा निर्देश देने में आशा कार्यकर्ता अपनी पैनी नजर बनाए रखें। वहीं ग्राम पंचायतों में प्रधान आभा आईडी बनाने में सहयोग करें।

          उक्त बातेंचिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार ने 'ए कवच पोर्टल' से 'आभा' ( आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) व बचे हुए गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। 'आभा' आईडी की प्रगति को लेकर हरहुआ ब्लाक के प्रधानों से चिकित्साधिकारी ने आशा ,एएनएम का हरसम्भव सहयोग की अपील की।

   आशाकार्यकर्ताओं के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के निराकरण व प्रधानों से सम्पर्क के लिए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव , फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित कुशल सीएचओ को लगाया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News