UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी गयी कुल 04 अदद मोटर साइकिल बरामद

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1-मु0अ0सं0-0577/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0, 2-मु0अ0सं0-36/2024 धारा 379 भा0द0वि0, 3-मु०अ०सं०- 34/2024 धारा 379 भा0द0वि0 व 4-मु0अ0सं0-20/2024 धारा 379 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी का सफल अनावरण करते हुये मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सत्यम यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बघारा पोस्ट उचहुंआ थाना तरवां आजमगढ़ व 2. सूरज यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी हथियाराम बुढानपुर भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर को आज दिनांक 01.02.2024 को समय करीब 11.10 बजे इमलिया घाट वरूणा नदी के पास थाना कैण्ट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गयी कुल 04 अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक-28.12.2023 को वादी मुकदमा श्री अमित मनीलाल यादव हाल पता स्मॉल फाइनेंस बैंक, वरुणा, कमिश्नरेट वाराणसी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके सम्बन्ध में थाना कंण्ट पर मु०अ०सं०- 0577/2023 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मो० सुहैल द्वारा सम्पादित की जा रही है।दिनांक 30.01.2024 को वादी मुकदमा श्री शिवकुमार यादव स्व० बच्चे लाल यादव ग्राम हरियांव भदोही के तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु0अ0स0-36/2024 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मोD सुहैल द्वारा सम्पादित की जा रही है। 3. दिनांक 28.01.2024 को वादिनी मुकदमा श्रीमती निलम देवी पत्नी रवि प्रकाश मौजा अईली तिवारीपुर थाना चौबेपुर जिला वाराणसी के तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-34/2024 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 आयुष पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है। 4. दिनांक 18.01.2024 को वादी मुकदमा श्री जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री मास्टर निवासी ग्राम डोमैला थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी के तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-20/2024 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 आशीष श्रीवास्तव द्वारा सम्पादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय राज,उ0नि0 सौरभ पाण्डेय,उ0नि0 मो० सुहेल,उ0नि0 श्री आयुष पाण्डेय,हे0का0 बृज बिहारी ओझा,का0 सचिन मिश्रा,का0 अंकित मिश्रा,का0 आशीष मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News