संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। नवागत हरहुआ बीडीओ अनामिका सिंह से आज शुक्रवार को जिला ग्राम प्रधान संघ वाराणसी के जिलामहामंत्री मधुवन यादव व दीपक चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ब्लाक कार्यालय में बुके भेंटकर औपचारिक शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर स्वागत किया। हरहुआ ब्लाक में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के साथ -साथ विकास यात्रा पर औपचारिक वार्ता किया। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री व प्रशासक मधुवन यादव,वरिष्ठ प्रधान दीपक चौहान,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,भगत यादव,प्रधान रविन्द्र यादव,आशीष राजभर,संजय कुमार,बांके लाल कन्नौजिया शामिल रहे।