संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस नज़
अतुल राय
वाराणसी। दिव्यांगजनों ने हर काल,परिस्थितियों में अपनी भागीदारी देकर बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दिया है।उनके हौसले हर क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आज जरूरत है दिव्यांगजनों को सामाजिक सम्मान देकर उनके हौसलों को बढ़ाने की। समाज का हर जिम्मेदार नागरिक इस दिशा में अपनी नैतिक दायित्व को निभाएं।उक्त बातें आज मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर हरहुआ कोइराजपुर स्थित नव वाणी मूक बधिर विद्यालय के प्रांगण में आयोजित डायोसिस ऑफ वारणसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप मण्डल अभियंता दूरसंचार विभाग अमित त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की और दिव्यांग विजेता बच्चों को पुरष्कार देकर सम्मानित किया।खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद जैसे गोली चम्मच,बैलून फोड़ना,बैलून फुलाना,चना बिनना में बच्चों ने प्रतिभाग किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीवन ज्योति की बालिकाओं द्वारा प्रेरणा गीत नव वाणी मुख बधिर के बच्चों द्वारा भांगड़ा डांस और सुंदर नृत्य आसानी केतन के बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति की। समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम के दिव्यांगों द्वारा स्वागत, नृत्य नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।संस्था के निदेशक फादर जूलियन के द्वारा दिव्यांग जनों की प्रस्तुति की सराहना तथा संगठन डीपीओ की मजबूती पर बल दिया।साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिस्टर भावना फादर एंथनी,सिस्टर उषा,रजनी,बृजेश कमलेश गुड़िया नीतू सुनीता,राजेश,पूनम,रेनू विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की भागीदारी रही।कार्यक्रम में धन्यवाद अजय कुमार व संचालन दिव्यांग दीपचंद एवम बेबी मौर्य ने किया।