संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। हरहुआ सहित आधे दर्जन गांवों में भगवान रामचंद्र जी का रथ मधुर संगीत के साथ निकालकर भक्तों ने लोगों को दर्शन कराया और आरती उतारी। के0के0 इंटर कालेज से सुसज्जित रथ डीजे के साथ सैकड़ो महिला पुरुष व युवा भक्तों के संग ढोल,ताली बजाते हुए हरहुआ चौराहे तक पैदल जय श्री राम का नारा लगाते हुए पहले पहुंचे। जहां जिला सद्भावना प्रमुख के घर के सामने उनकी माता और पत्नी के द्वारा रथ की आरती किया गया और राम भक्तो पर फूलो की वर्षा की गई। इसके बाद हरहुआ चौराहे तक पैदल पहुंचे। फिर राम भक्त मोटर साइकिल पर सवार सातों महुआ से काजीसराय,गढ़वा,वार,अमावर होते हुए प्रतापपट्टी व अवध मान होटल के पास पहुंचे। जहां मांधाता सिंह ने बड़े ही भाव से सबको प्रसाद के रूप में स्वल्पाहार कराया। यात्रा में
शामिल प्रांतीय अधिकारी मधुबन यादव के साथ जिला सद्भावना प्रमुख अजय गुप्ता ,खंड कार्यवाह सौरभ,अविनाश,किसान जिला अध्यक्ष उमाकांत,मनोज कुमार,खंड संयोजक ज्योति,महिला संयोजक पूजा सेठ,जय प्रकाश सिंह,अजय मिश्र,राजनारायण पटेल,भगत यादव, हंसराज यादव,राज जायसवाल,राजनाथ पांडेय,राकेश गुप्ता,अनिल पांडेय,पिंकू पांडेय,जीतलाल,सुरेंद्र,अमन सहित लोगों ने सभी भक्तों का स्वागत सम्मान सहित विदा किया। जय श्री राम के जयघोष के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।