UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नाराज होकर घर से भागे बालक को सिगरा पुलिस द्वारा एक घंण्टे के भीतर बरामद कर कुशलता पूर्वक परिवारजनों को सुपुर्द किया*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 08.02.2024 को समय करीब 21.00 बजे सूचनाकर्ता/वादिनी निवासिनी लल्लापुरा कोनिया थाना सिगरा वाराणसी के द्वारा थाना सिगरा पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र उम्र करीब 13 वर्ष नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया है । इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देशिन में उ0नि0 सलमान खान, उपनिरीक्षक सुनील सिंह,मउपनिरीक्षक मनोज चौहान ,आरक्षी संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी उमेश भारती द्वारा घर से नाराज होकर घर से बाहर निकले बालक की तलाश करने लगे क्षेत्र में घूम फिर कर लोगो से पूछताछ कर व सीसीटीवी की मदद से गहनता से गुमशुदा बालक की तलाश की गई। काफी तलाश व मशक्कत के बाद गुम होने के एक घंटे के भीतर करीब 22.00 बजे आंध्रा पुल के पास गुमशुदा बालक को बरामद कर लिया गया और परिवार को कुशलता पूर्वक सुपुर्द किया गया। परिवार जनों द्वारा पुलिस की सराहना की गई। शेष कुशलता रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News