संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* शिक्षा मनुष्य को सक्षम और शक्तिमान बनाती है इसलिए हर बच्चे को प्रयास करके शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। किसी बच्चे को शिक्षा से जोड़कर उसमें रुचि के अनुसार दक्षता विकास आज की जरूरत है।
उक्त बाते बाल प्रतिभा संवर्धन कार्यक्रम के तहत पुआरी कला में आयोजित अक्षरमाला प्रतियोगिता सम्मान समारोह में अक्षरमाला फाउंडेशन की अध्यक्षा गीता देवी ने व्यक्त की।
अक्षरमाला फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंचल प्रसाद ने कहा कि आज बच्चों में समुदाय स्तर पर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है।ताकि बच्चों के मन से परीक्षा का दबाव कम हो सके।
परीक्षा में कुल 36 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्रेया भारद्वाज , अरुण भारद्वाज, अंकित राजभर , शिवम कुमार , मिथिलेश राजभर , ऋषभ वर्मा , शिवम कुमार, अभिषेक और आर्यन को अक्षर माला विजेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश भारद्वाज, विकास प्रजापति, अपूर्व निश्चय प्रकाश, लालबहादुर, जयप्रकाश ने सक्रिय सहयोग दिया।