UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

95 बटालियन के मुख्यालय में मानसिक प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट वाराणसी के द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल वाराणसी के प्रांगण में मानसिक प्रबंधन निशुल्क एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कमांडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया,संस्थान के निदेशिका एवं मानसिक प्रबंधन विशेषज्ञ प्रीता शाहू जवानों के मानसिक प्रबंधन पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला साथ ही अपनी व्यस्त क्रियाकलाप के बीच मानसिक स्वस्थ रहने का उपाय भी बताया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट राजेश्वर बालापुर कर ने सभी चिकित्सकों का अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संथा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से आलोक कुमार सेकंड इन कमांड,अभिषेक कुमार सिंह,शिवमोहन दीक्षित,सहायक कमांडेंट एवं भारी संख्या में वाहिनी के जवानों ने भाग लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News