जन्मभूमि अस्पताल से शुरू हुई यात्रा, राम जानकी मंदिर पर हुआ समापन
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर
जौनपुर बरसठी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला की मौजूदगी में मंगलवार को जन्मभूमि अस्पताल निगोह से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से निगोह से लेकर भदराँव तक पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया तिरंगा यात्रा जन्मभूमि अस्पताल निगोह से प्रारंभ होकर निगोह, जमुनीपुर होते हुए भदराँव स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी जगदीश नारायण कैलाश दुबे जिलापंचायत सदस्य शुभम तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार यादव मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा में निगोह मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, रमाशंकर गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष सिंह, बद्रीनारायण सिंह, दीपक पाण्डेय, अजय गौड़, नीतिश पाठक, शुभम दुबे,