संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*शिवपुर* शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानूपुर रिंग रोड काशी धाम के समीप दो बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार रोड के बीचों बीच गिर गया उसको अज्ञात ट्रक कुचलते हुए भाग निकला वही दूसरा घायल बाइक सवार पटरी पर गिर गया व घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर निवासी ओमप्रकाश पाल उम्र 49 वर्ष जो कंपोजिट विद्यालय खानपट्टी बिरापट्टी में अध्यापक है, जो आज बेलवरिया विकास खण्ड बेलवारिया बीएलओ की ट्रेनिंग में गए हुए थे, वापसी के समय अपने साथी अध्यापक प्रमोद कुमार यादव निवासी हटिया शिवपुर के साथ आ रहे थे, जिसमें प्रमोद कुमार यादव बाइक चला रहे थे, मृतक पीछे बैठा था,की जैसे ही रिंग रोड दानूपुर काशी धाम के समीप पहुंचे की एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मृतक ओमप्रकाश पाल बीच सड़क पर गिर गए, उनको ट्रक कुचलते हुए भाग निकली वहीं दूसरे प्रमोद कुमार यादव जो सड़क के पटरी पर गिरे व घायल हो गए। वही मौके पर पहुंचे शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।और मृतक को मोर्चरी हाउस भेजवाया मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है