संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र में अचानक हुई तेज बारिश व आंधी से भट्ठा संचालकों के रखे कच्चे ईंट गल कर नुकसान हो गए। इस वर्ष अचानक चौथी बार बरसात ने भट्ठा संचालकों के सामने समस्या खड़ी कर दी है।बारिश होने से भट्ठा संचालकों को जोर सा झटका लगा है।एकाएक बारिश होने से लाखों कच्चा ईंट गल जाने से भट्ठा संचालक काफी झटका लगा है। संचालकों ने बताया कि जो ईंट भट्ठे चल रहे थे वह बारिश के चलते अब बंद करना पड़ेगा।हरहुआ क्षेत्र के भट्ठा संचालक रांमजी सिंह पटेल,बैजनाथ बिंद,प्रभाकर राय,रिंकू सिंह,राजन सिंह ने कहा कि बार-बार बारिश से कच्चा ईंट गल गया जिससे काफी नुकसान हुआ।अब तो कच्चा ईंट नही रह गया।जिसके कारण अब भट्ठा मजबूरन बन्द करना पड़ेगा।इसके पूर्व कई भट्ठे बंद चल रहे थे। बीरा पट्टी स्थित फायर ब्रिक्स के मालिक कैलाश पटेल ने बताया कि उम्मीद थी कि अब बरसात नहीं होगी अधिक मजदूर लगाकर पथाई शुरू कर दिया था लेकिन गल जाने से भारी नुकसान हुआ है।