UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वारंटी के खिलाफ रामपुर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के क्रम में तीन वारंटियों/अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए अवधेश पुत्र दलई, निवासी आशापुर सिरौली, थाना रामपुर, राजेश पुत्र दलई, निवासी आशापुर सिरौली, थाना रामपुर तथा गीता उर्फ अनिता देवी पत्नी राजू चौहान, निवासी चौहान बस्ती, थाना रामपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना रामपुर पुलिस के उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News