UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर,वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामचन्दीपुर गांव एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने विवाहिता ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जनपद गाजीपुर निवासी ग्राम पखानपुर थाना भुदकुड़ा जनपद गाजीपुर निवासी दिनेश गिरि पुत्र स्व0 राधेश्याम पुत्री नेहा गिरी की शादी हिन्दू धर्म रीति रिवाज के साथ ग्राम रामचन्दीपुर थाना चौबेपुर निवासी दीपक गिरि पुत्र सुभाष गिरि के साथ सन 2020 में हुई थी।विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए मेरी बेटी को हमेशा उसके ससुराल पक्ष दामाद दीपक गिरि,ससुर सुभाष गिरी,जेठ बिपिन गिरि, सास शशिकला गिरि,जेठान रजनी,ननद अंजली गिरि के द्वारा मेरी बेटी नेहा गिरी को सोने की चेन,अंगूठी,चार लाख रुपए व एक बुलेट गाड़ी के लिए हमेशा भद्दी–भद्दी गलियां व मारपीट कर जान से मारने की धमकियां देते थे विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि दिनांक 19/05/2023 समय रात्रि 10 बजे मेरी पुत्री नेहा गिरी को जबरन फांसी लगाकर दीपक गिरी और इनके परिवार द्वारा मिल कर नेहा गिरी की हत्या कर दी गई ।दिनेश गिरी के द्वारा थाना चौबेपुर को लिखित सूचना दिनांक 22/05/2023 दे कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News