UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शानदार कार्यकाल के बाद हुआ दिव्य विदाई समारोह 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी ।। बतौर प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना दयाशंकर सिंह का आठ माह का कार्यकाल काफी सुखद रहा।इन्होंने अपने कार्यकाल में बाहर से वाराणसी घूमने आए बिछड़े हुए 8 सैलानियों को बरामद कर उनके परिजनों से सकुशल मिलवाया।साथ ही साथ काशी घूमने आए पर्यटकों से अच्छा संवाद और व्यवहार स्थापित कर वर्दी के गरिमा को सुशोभित किया।वर्तमान समय में इनकी पोस्टिंग एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना में बतौर प्रभारी निरीक्षक किया गया है।ट्रांसफर होने के बाद आज अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिव्य विदाई समारोह आयोजित किया और प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंह को स्मृति चिन्ह देते हुए माला फूल पहनाकर थाने से विदा किया । प्रभारी निरीक्षक से विदाई के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों की आंखों में आंसू देखे गए।विदाई समारोह के दौरान उ0नि0 पवन कुमार पाठक,हे0का0 अशोक कुमार कुवंर,हे0का0 गोरखनाथ पाण्डेय,हे0का0 जितेन्द्र कुमार,म0हे0का उर्मिला सिंह,हे0का0 सुधान्शु त्रिपाठी,हे0का0 सुभाष पटेल,का0अनिलेश तिवारी,का0आदर्श सिंह,का0सुनील कुमार,का0 रविशंकर, का0 विनय कुमार,का0 बृजेश,म0का0 विभा,म0का0 सरिता सरोज,म0का0 वंदना,म0का0 सरिता,म0का0 पुर्णिमा सिंह,म0का0 काजल,म0का0आरती,म0का0 नेहा बृजराज सिंह,म0का0 निधि,उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News