UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डिजिटल बैठक में पेंशनरों ने वैलिडेशन एक्ट-2025 का किया पुरजोर विरोध

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक प्रान्तीय अध्यक्ष सम्पूर्णानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका संचालन प्रान्तीय महामंत्री बीके तिवारी ने किया। डिजिटल बैठक में वक्ताओं ने वैलिडेशन एक्ट- 2025 के प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया एवं केंद्र सरकार से पेंशनर्स विरोधी उपबंधों को तुरंत वापस लेने की मांग की गयी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह वैलिडेशन एक्ट पेंशनरों के जीवन के अंतिम क्षण में उनके प्रति काफी हानिप्रद एवं पीड़ादायक है। जबकि सरकार सबका साथ सबके विकास की बात करती रहती है। परंतु इस एक्ट के अंतर्गत पेंशनरों को कई भागों में विभक्त करने की कोशिश की गई है, एवं समान पद समान पेंशन के सिद्धांत का पूर्ण रूप से विरोधी है। इस बैठक में वाराणसी, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बलिया, बरेली, इटावा, हापुड़, लखनऊ, महोबा समेत 66 जनपदों के पेंशनर्स पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।जनपद से राजेश्वर पाण्डेय, इंजीनियर आनंद लाल, जयराज बहादुर सिंह, इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर सीबी सिंह, इंजीनियर शिवमंगल यादव, केआर शास्त्री, बंशीलाल जायसवाल, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आदि ने हिस्सा लिया एवं प्रांत द्वारा इस एक्ट के विरोध में भविष्य में लिए गए कार्यक्रमों में पुरजोर तन मन धन से भाग लेने हेतु संकल्प लिया गया। साथ ही सभी पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में रखते हुए उसके संस्तुतियों एवं लाभों से आच्छादित करने की भी मांग की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News