संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां को सुदृढ़ करने हेतु सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत सोमवार 16 /10/ 23 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय वाराणसी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, जिसमें श्रीमती सोमी सिंह, उपायुक्त एवं उपनिवंधक /प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वाराणसी, सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड वाराणसी, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ,समस्त सचिव बी पैक्स उपस्थित रहे।
बैठक में सहकारिता महाअभियान मे सराहनीय कार्य करने वाले एडीओ,एडीसीओ और सचिवो को सीडीओ हिमाँशुनागपाल ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सीडीओ ने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी के सहकारिता विभाग के कर्मचारियो ने साबित किया है कि सहकारिता मे आसमान की ऊंचाईयो को छूने की क्षमता है।सीडीओ ने सहकारी समितियो को कृषको की आवश्यकतानुसार नये क्षेत्रो मे अभिनव प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त एवं उप निबंधक/ प्रभारी सहायक एवं सहायक निबंधक सोमी सिंह द्वारा बताया गया कि सहकार से समृद्धि योजना में काफी अच्छा कार्य हो रहा है। जैसे जन औषधि केंद्र के रूप में पांच समस्त विकासखंडो में नए कार्य को प्राथमिकता देते हुए नए कार्ड तत्काल शुरू हो रहे है। एक समिति भटौली साधन सहकारी समिति दवा की दुकान खोलने का लाइसेंस प्राप्त हो चुका है तथा कामन सर्विस सेंटर के रूप में 50 समितियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
सीडीओ हिमाँशुनागपाल द्वारा निर्देश दिया कि सदस्यता वृद्धि कार्य लगातार चलते रहना चाहिए। सीडीओ द्वारा सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ करने हेतु बी पैक्स की समृद्धि हेतु नव अन्वेषी कार्यों जैसे नर्सरी कोल्ड स्टोरेज, पोली हाउस, टेंट हाउस, कैंटीन इत्यादि की कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया तथा सभी एडीओ सहकारिता और एडीसीओ को इन कार्यो का नियमित पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन करने का भी निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम मे एडीसीओ मनोज सिंह ,माधवराम ,एडीओ सहकारिता रजनीश पांडेय,अवधेश सिंह प्रियंका मिश्र ,संगीता वर्मा ,शाखाप्रबंधक दिनेश सिंह, सचिव राहुल सिंह ,अभय सिंह सोनू,दुर्गाप्रसादमिश्र, इन्दू प्रताप सिह गुड्डू इत्यादि को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर बैंक सचिव अखिलेश कुमार कुशवाहा, अनुभाग अधिकारी संग्रह नायब सिंह, संतोष सोनकर ,ऋषि कुमार सिंह,अरविंद दूबे,धनीशंकर मिश्र इत्यादि मौजूद रहे।
⚘