पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
शाहगंज : आर.के.इंस्टिट्यूट में रविवार को भव्य गोष्ठी एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए हुआ, जिसमें स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं में होने वाले सामान्य लेकिन गंभीर रोगों पर विस्तार से जानकारी दी।गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. जे.पी. दुबे, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. नीतू दुबे एवं डॉ. पल्लवी ने एनीमिया, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय रहते इलाज की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन रोगों के शुरुआती चरण में ही जांच करा लेने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है शिविर के दौरान नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य जीव कृष्णन कुट्टी ने किया कार्यक्रम की सफलता में उप प्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ. विपिन कुमार यादव, डॉ. वसीम अहमद, मोहम्मद आतिफ, आशीष यादव, गीता राव, सोनम यादव, रचना पाल, प्रियंका पाल, लक्ष्मी यादव, उमा, संतोष यादव, संदीप विश्वकर्मा, सूरज चौहान, सनिया, राज बहादुर सहित शिक्षक, छात्र-छात्राओं व स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही आयोजन स्थल पर छात्र-छात्राओं के उत्साह और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपयोगी जानकारी से कार्यक्रम यादगार बन गया चित्र परिचय : आर.के. इंस्टिट्यूट में आयोजित गोष्ठी के दौरान महिलाओं के रोगों पर जानकारी देते विशेषज्ञ विशिष्ट अतिथि ।