संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अंतर्गत थाना रामनगर क्षेत्र के बघेली टोला में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं / बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं उ०प्र० शासन की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गयी। उक्त के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री राम सेवक गौतम, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती ममता रानी चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री अमित कुमार पाण्डेय एवं प्र0नि0 रामनगर श्री भरत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।मा0 मुख्यमन्त्री उ0प्र0 सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि / दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-04 के तहत पुलिस आयुक्त श्री अशोक मुथा जैन द्वारा थाना रामनगर क्षेत्र में ‘‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’’ की थीम पर महिलाओं, बेटियों, छात्राओं को लैंगिक समानता स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वालम्बन की दिशा में सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र की हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आशा कार्यकत्रियों, आशा किरण, पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाओं / बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस/प्रशासन जनपद में “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान- फेज-04 के तहत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान, उत्थान व उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति अभियान सहित महिलाओं/बालिकाओं को लैंगिक समानता/हिंसा की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह के रोकथाम, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।अधिकारीद्वय द्वारा लैंगिक समानता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारो के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि लैंगिक समानता का अर्थ राजनीतिक, आर्थिक, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि पहलुओं में पुरूषों और महिलाओं दोनो को समान अवसर प्रदान करने के परिपेक्ष्य में है । हमारे संविधान द्वारा भी लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिसमें हर किसी के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्राप्त करने के लक्ष्यों के साथ अपने सभी नागरिकों के लिए सभी स्तर की समानता और अवसर के साथ-साथ महिलाओं के लिए बहुत से संवैधानिक सुरक्षात्मक उपाय बनाये गये हैं । शासन द्वारा भी महिलाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेंटर योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है।महिलाओं / बालिकाओं को प्रेरित करते हुए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संतोष द्विवेदी, नंदलाल चौहान, सृजन श्रीवास्तव, गीतांजलि, विभू पाण्डेय,पार्षद मोनिका यादव,ग्राम प्रधान भीटी रीना सोनकर,प्रियंका सिंह, स्वेत सिंह, गोविंद,जयसिंह चौहान, राजू सोनकर सहित क्षेत्र की हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा कार्यकत्रियों, आशा किरण, पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। संचालन शालिनी उपाध्याय और संतोष द्विवेदी ने किया।