UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सड़क दुर्घटना में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को मिला 75 लाख का बीमा चेक, पुलिस कमिश्नर बोले – दुःख की घड़ी में बनेगा सहारा*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए मुख्य आरक्षी स्वर्गीय सुजीत कुमार झा की पत्नी को 75 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी क्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस कमिश्नर के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक संजीव कुमार बर्णवाल भी उपस्थित थे।

मुख्य आरक्षी सुजीत कुमार झा का निधन एक सड़क दुर्घटना में हुआ था, जब उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, "हमारे पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सेवा के दौरान किसी भी अनहोनी की स्थिति में हम उनके परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।"

कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा यूपी पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दी जाने वाली दुर्घटना बीमा राशि पर भी चर्चा की गई, जो अब बढ़कर 2.30 करोड़ रुपये हो गई है। पुलिस कमिश्नर ने इसे पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बताते हुए कहा कि यह बीमा पैकेज पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए दुख की घड़ी में सहारा बनेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News