विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- थाना जैतपुरा में वादी हफीजुर्रहमान पुत्र दीन मोहम्मद निवासी जे 22/54 लद्धनपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी द्वारा अपने 12 वर्षीय पुत्र के दिनांक 29.04.2023 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि घर से बाहर खेलते समय गुम हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 101/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा अपहृत उपरोक्त की तलाश हेतु कुल पांच टीमों का गठन किया गया।गठित टीमों द्वारा अपहृत की तलाश के क्रम में 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर हिक़मत अमली से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपहरण की घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त बच्चे को मारकर गंगा पार रेत में दबा दिया गया है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत नदी के किनारे बालू से दबा हुआ शव आज दिनांक 30.04.2023 को दोपहर में बरामद हुआ । शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अभियोग की विवेचना के क्रम में अन्तर्गत धारा 364ए/302/201 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगणों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि जुए तथा नशे की लत के कारण काफी लोगों से अत्यधिक मात्रा में उधार लिये थे, उधार की रकम लगभग 1.5 से 2.0 लाख हो जाने के कारण सभी लोगों द्वारा अपना उधार वापस मांगा जाने लगा। जिसकी वजह से हमलोगों द्वारा अपहरण कर धन वसूलने की योजना बनाई गई । इसी क्रम में हमलोगों द्वारा कल दिनांक 29.04.2023 को रस्सी,टेप एवं फर्जी सिम का प्रबन्ध कर नागकुंआ मैदान में खेल रहे वादी मुकदमा के बच्चे (जो कि पूर्व से परिचित था तथा पतंग का शौकीन था) को पतंग दिलाने के बहाने से टोटो पर बैठाकर पड़ाव की तरफ ले गये, नदी के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाकर अपहृत बच्चे के पिता एवं परिजनों को फोन किया परन्तु हड़बड़ाहट में राज खुल जाने के डर से उक्त बच्चे की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी एवं शव को बालू में ही खोदकर गाड़ दिये। वहीं से वापस आकर अपहृत की तलाश हेतु पुलिस की गतिविधियों को देख रहे थे परन्तु सीसीटीवी फुटेज में पहचान हो जाने पर पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।अभियुक्तगणों से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना जैतपुरा प्र0नि0 मथुरा राय, उ0नि0 सुफियान खान चौकी प्रभारी चौकाघाट, उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, हे0का0 दिलशाद खान, हे0का0 गणेश राय, हे0का0 राजेश सिंह क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी टीम में निरी0 अंजनी कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस, निरी0 सुनील सिंह एसओजी प्रभारी,उ0नि0 मनीष मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक कुमार, हे0का0 संतोष यादव, हे का0 ब्रम्हदेव, हे०का0 चन्द्रभान यादव,का0 रमाशंकर, का0 दिनेश, का० आशीष, का0 मनीष कुमार शामिल रहे।