संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.08.2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोईरीपुर के पास से मु0अ0स0 269/2023 धारा 376,504,506,354क भा0द0वि0 व 66E/67 आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम कुमार सोनी पुत्र दिनेश सेठ निवासी अनेई बाजार थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय, थाना बड़ागाँव,उ0नि0 प्रदीप सिंह थाना बड़ागाँव,हे0का0 राकेश चौधरी थाना बड़ागाँव,का0 लोकेश कुमार थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।