UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस के दो पूर्व समन्वयक को मिला प्रशस्ति पत्र 

Updated on: 04 July, 2026

समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक को भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड,लखनऊ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे लोगों ने उन्हें बधाई दी ।बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व  कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर इतिहास विभाग के  प्रो. राकेश कुमार यादव एवं सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा के अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो डॉ राजबहादुर यादव को समाज सेवा, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने की विशेष भूमिका रही ।इनको राष्ट्रीय सेवा योजना के 19 एवं 20 मार्च,2026 लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सम्मेलन में,(विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका) विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिसमें इन्होंने  राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में अपनी भूमिका आदि उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक प्रयास, समर्पण भाव और अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता युवाओं को प्रेरित करने का सदैव मार्गदर्शन की भूमिका निभाने का कार्य किया।जिसके क्रम में भारत सरकार,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय योजना क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर लोगों ने मिलकर बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News