संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-- जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया वाराणसी में आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 7 प्रतियोगिताएं- डिक्लेमेशन, पेंटिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन, लोकगीत समूह, लोक नृत्य समूह तथा इनोवेशन साइंस मेला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं में उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।कॉलेज ने कुल 7 में से 5 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिक्लेमेशन में- भूमि सिंह प्रथम स्थान , पेंटिंग में- खुशबू सिंह प्रथम स्थान, कहानी लेखन में- स्वर्णिम सिंह प्रथम स्थान, कविता लेखन में- यश पांण्डेय प्रथम स्थान, इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) में- सात्विक त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उत्कृष्ट सफलता पर उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने राजर्षि कल्चरल क्लब की संयोजिका प्रो. अंजू सिंह तथा सचिव- अग्निप्रकाश शर्मा को हार्दिक बधाई दी और सभी विजेता छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए सुभाशीष प्रदान किया।