संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर*। पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम सचिवालय के बगल में निगरानी समिति परसीपुर के उत्साही युवाओं के द्वारा गणपति पूजन समिति की ओर से पांच दिवसीय गणपति पूजन के लिए स्थापित विघ्नहर्ता भगवान प्रथमेश (गणेश) के प्रतिमा का पूजा कर्मकांडी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु पट्ट खोल दिया गया है।
पूजा समिति के संयोजक मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम ,संरक्षक दीपू सिंह, सहयोगी अजीत कुमार सिंह उर्फ आजाद सिंह,सतीश सिंह, पीएनबी शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह, व बृजेश कुमार सरोज, किशन कुमार माली,सतीश कुमार सरोज, सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। गणपति पूजनोत्सव समिति पंडाल में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए एसओ राकेश पाल, चौकी इंचार्ज रामेश्वर विनोद पटेल व महिला बीट प्रभारी रीमा सहित पुलिस बल की निगरानी निर्धारित की गयी है। गणपति के दर्शन के लिए पूजा पंडाल में उमड़े भक्तों को पूजन समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। पूजन का कार्य पण्डित विजयशंकर तिवारी व अमन तिवारी के सानिध्य में ग्यारह कर्मकांडी ब्राम्हणों के द्वारा किया गया। गणपति पूजन विनोद माली, अमृतलाल माली,सत्यम सिंह,रोहित गोंड, शशि कुमार पासवान, प्रदीप माली,अमित सरोज, गुलाब गोंड, अभिषेक माली, सुनील माली, संदीप गौड़ ,दीपक सोनकर, दिलीप माली,अंकित कुमार,अमित गुप्ता सहित आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा।