UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रो.मनीष कुमार सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट एवार्ड

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। यूपी कॉलेज में कृषि अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह को हंसराज कॉलेज दिल्ली में नेचुरल फार्मिंग इन्नोवेशन पर आयोजित द्वितीय एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में कृषि अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट एवार्ड प्रदान किया गया। प्रोफेसर सिंह 1990 से कृषि अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत हैं। इस कार्यकाल में आठ छात्रों ने इनके मार्गदर्शन में पीएचडी पूर्ण किया है। प्रोफेसर सिंह के 29 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रोफेसर सिंह को इसके पहले 1997 में यंग साइंटिस्ट एवार्ड तथा इंटरनेशनल सोसायटी पर नोनी साइंस के द्वारा 2021 में भी लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News