संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद नाथ यती
वाराणसी। मढवा (लमही) स्थित श्री खड़ाऊ वीर बाबा धाम न्यास के वार्षिक उत्सव के तहत बुधवार की रात सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
सभी वैवाहिक रस्में मढ़वा क्षेत्र के पार्षद पति ज्ञानचंद पटेल के निर्देशन में संपन्न कराई गईं। आयोजन समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू उपहार भेंट किए गए। इनमें बेड, सिंगारदान, आलमारी और सीलिंग पंखा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समारोह में विनोद उपाध्याय (बब्बू महाराज), राकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, राहुल पटेल, सुनील पटेल, कमलेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, परीक्षित सिंह, राजन राजभर और ओमप्रकाश राजभर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने न्यास की सराहना की।