संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के निर्देशन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को कन्याकुमारी विद्या इंटर कॉलेज लक्ष्मीकुंड में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की रेखा श्रीवास्तव द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम- 2005 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में महिलाओं को विस्तृत विस्तार से समझाया गया। जनपद संचालित वन स्टाप सेंटर से 24 घण्टे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी महिलाओं को बताया गया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी समस्त टोल फ्री नंबर जैसे 112,1076, 1098, 1090,181 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रियंका राय द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से रेखा श्रीवास्तव,प्रियंका राय, स्कूल की प्रिंसिपल पूनम सिंह व सभी शिक्षिकायें व छात्राएं उपस्थित रहीं