UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नागपंचमी पर मां कुष्मांडा देवी का हुआ भव्य झूला श्रृंगार

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* दुर्गाकुंड स्थित मां शैलपुत्री के स्वरूप मां कुष्मांडा देवी के मंदिर में पवित्र माह सावन में नागपंचमी के दिन शुक्रवार को मां का भव्य झूला श्रृंगार मंदिर के पंडित ऋषभ दुबे द्वारा किया गया वही साथ में मंदिर के महंत संजू दुबे भी मौजूद रहे। पंडित ऋषभ दुबे ने कहां की दुर्गा कुंड स्थित मां कुष्मांडा देवी के इस मंदिर में माता के कई स्वरूपों का दर्शन करने का शौभाग्य मिलता है। इसकी भव्यता ऐसी है की कहां जाता है मंदिर परिसर में जाने वाले भक्त मां की प्रतिमा को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। इस मंदिर में एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस होता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News