UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा आयुष्मान भवः का वर्चुअल कार्यक्रम का हुवा शुभारंभ

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले आयुष्मान भवः का वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में वर्चुअल संवाद को सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,अजगरा विधायक त्रिभुवन राम एवं जिलाधिकारी एस.राजलिंगम,सीएमओ संदीप चौधरी मौजूद रहे।जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तीन घटक हैं पहला स्वच्छता अभियान दूसरा रक्तदान अभियान और तीसरा ऑर्गन डोनेशन का अभियान चलेगा। इसके साथ ही सीएचसी पीएचसी और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन होगा।आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब बिल्कुल आसान हो चुकी है अब कोई भी चाहे तो आयुष्मान कार्ड के लिए खुद अप्लाई कर सकता है। वाराणसी जनपद में अभी 50% हेल्थ कार्ड बनाने का और स्कोप है। आयुष्मान कार्ड की माइक्रो प्लानिंग कर दी गई है और सभी विभागों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया है। 17 सितंबर से सरकार की मंशा के अनुसार इस पर कार्यवाही की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News