UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जायसवालजायसवाल महिला समाज द्वारा आयोजित हैण्डी क्रॉफ़्ट मेले का भव्य आगाज़*

Updated on: 03 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के आज़मगढ़ रोड स्थित वन इंडिया मार्ट के सामने जायसवाल महिला समाज की ओर से आयोजित हैण्डी क्रॉफ़्ट मेले का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत समिति की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रजनी जायसवाल ने किया जबकि आभार ज्ञापन गीता जायसवाल मुन्नी ने किया मेले के उद्घाटन के मौके पर गीता जायसवाल ने महिला समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय स्तर पर महिलाओं की प्रतिभा को पहचान मिलती है और स्वरोज़गार को भी बढ़ावा मिलता है।इस दौरान खुशबू जायसवाल, मोहिता जायसवाल, ममता जायसवाल, शिल्पी अग्रहरि, पंकज जायसवाल, सोनम, संजना, प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे और मेले का आनंद लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News