UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नमो घाट पर पर्यटक पुलिस की तत्परता 10 मिनट में बरामद हुआ पर्यटक का खोया पर्स

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। नमो घाट पर दिनांक 09/05/2026 को भ्रमण/गश्त के दौरान पर्यटक थाना पुलिस की सक्रियता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। गश्त के दौरान उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ को पर्यटक रोशन यादव निवासी बलरामपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका पर्स कहीं गिर गया है,जिसमें लगभग ₹8000 नकद एवं आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी नमो घाट पर्यटक थाना की टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चालक राजकुमार,हेड कांस्टेबल जोगेंद्र एवं कांस्टेबल अनिल चौहान ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की और महज 10 मिनट के भीतर पर्यटक का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर लिया।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बरामद पर्स संबंधित पर्यटक को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी खोई हुई धनराशि एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर पर्यटक रोशन यादव ने पर्यटक पुलिस वाराणसी की त्वरित सहायता,ईमानदारी एवं संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पर्यटक पुलिस वाराणसी लगातार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा,सहायता और विश्वास बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News