संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लक्सा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के गेट के पास थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी से समय 14.20 बजे । अदद शालीग्राम की मूर्ति चोरी करनें वाले एक नफर अभियुक्त मो० हसन s/o मो० नसीम निवासी मोहल्ला चार हजार थाना मनेर जिला पटना बिहार उम्र 24 वर्ष गिरफ्तार किया गया तथा थाना लक्सा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0005/2024 धारा 379/411/457/323/504 भा0द0वि0 में लक्सा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री घनश्याम गुप्ता,का0 विकास, थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।