संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा विकास भवन सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों की समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। कृषि सखियों को कृषि,रेशम,पशुपालन,मत्स्य,भूगर्भ जल विभाग,उद्यान,दुग्ध,भूमि संरक्षण व अन्य विभाग की योजनाओं से जोड़ते हुए समूहों एवं ग्रामीणों को लाभान्वित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समूह की महिलाओं को मखाना की खेती,मधुमक्खी पालन,बकरी पालन के उद्यम से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में उपनिदेशक कृषि,उद्यान विभाग,पशुपालन तथा अन्य विभाग द्वारा महिलाओं को जोड़ने हेतु अपने विभाग की योजना को विस्तार से साझा किया गया। समीक्षा बैठक में खराब प्रगति होने पर विकासखण्ड सेवापूरी तथा हरहुआ को फटकार भी लगाई गई। सभी सहायक विकास अधिकारी,आईएसबी व ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को विकासखण्ड में उपलब्ध सामुदायिक कैडरों की मदद से बैंक क्रेडिट लिंकेज,सामुदायिक निवेश निधि,आरएफ,आजीविका रजिस्टर,समूह से अच्छादन,फेडरेशन मैपिंग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जो बीसी सखी तथा विद्युत सखी सक्रिय नहीं है, उन्हें सक्रिय किए जाने हेतु निर्देशित भी किया गया। बैठक में उपायुक्त(स्वत: रोजगार )पवन कुमार सिंह,जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह,उपनिदेशक कृषि अखिलेश सिंह,उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह,प्रदीप कुमार तथा अन्य कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।