संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर।* जनकवि सुदामा पांडेय 'धूमिल'के गाँव खेवली स्थित 'जनकवि धूमिल स्मारक पुस्तकालय व वाचनालय केंद्र'पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने गाँव के बच्चों को इकठ्ठा कर शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।
मनीष पटेल ने कहा कि बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं जिनसे समाज व देश को काफी उम्मीदें हैं। वहीं कुछ घरों के बच्चे खेती व घरेलू कार्य मे लगे रहने से पढ़ाई नहीं कर रहे थे उनके अभिभावक से मिलकर उन्हें पढ़ने वाले बच्चों के साथ बैठाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पढ़ाई के प्रति जुड़ने के लिए उन्हें कापी पेंसिल व किताबें देकर पढ़ाने का कार्य किया। उक्त अवसर पर शिक्षक लौटन पटेल,अमन कुमार ,रणजीत चौधरी ,श्रीमती प्रियंका देवी, खुशी देवी सहित धूमिल शोध संस्थान के पदाधिकारी शामिल रह