UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाला अभियुक्त अजय राजभर को किया गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी - पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.01.2024 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर श्यामा माता मंदिर जाने वाले नहर पुलिया के पास से थाना स्थानीय पर चोरी/नकबजनी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2023, मु0अ0सं0 246/2023, मु0अ0सं0 271/2023 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय राजभर पुत्र डिंगुर राजभर, नि0 ग्राम कोषड़ा, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 अदद की पैड मोबाइल, 01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 01 अदद मिक्सर मशीन, व 01 अदद गैस सिलेन्डर,01 अदद लोहे का राड बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News