UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नहीं रहे प्रवक्ता जनार्दन गौतम, शोक में विद्यालय बंद।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर*। रामेश्वर स्थित श्री युगल बिहारी इंटर कालेज में प्रवक्ता रहे जनार्दन कुमार गौतम उम्र 76 वर्ष का पैतृक गाँव परसीपुर मे गुरुवार दोपहर बाद निधन हो गया।   निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षक,जनप्रतिनिधि, चिकित्सक ,वकील ,पत्रकार व वरिष्ठ गणमान्य जन निवास पर उपस्थित होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।  एलएल  वर्ष 1973 से लेकर2010 कुल 37 साल तक शिक्षक प्रवक्ता रहे। 3 माह तक प्रधानचार्य के पद पर भी आसीन रहे। परिवार में दो पुत्र ज्येष्ठ पुत्र श्री प्रकाश गौतम (हेड जेल वार्डेन) छोटे पुत्र उमेश कुमार गौतम ( डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ केरल) दोनों सरकारी सेवा में सेवारत हैं। दो पुत्रियां जिनकी शादी हो चुकी है।

   अंतिम संस्कार देर रात मणिकर्णिका घाट पर सम्पन्न हुई। मुखाग्नि छोटे पुत्र उमेश कुमार गौतम ने दी।  आज शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्रिंसिपल रविन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के शिक्षक ,गणमान्य वरिष्ठजन समेत स्कूली बच्चे शामिल रहे। श्री गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद शोक में विद्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। आज दिन भर घर लोगों के आने जाने का सिलसिला,यादें चलता रहा।श्री गौतम स्वभाव से लोगों के सदा बने रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News