पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूं। पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को मड़ियाहूं थाना की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिया। दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाकर उनकी बात सुनी गई और आपसी संवाद व समझदारी से विवाद खत्म करने के लिए समझाया गया। टीम के प्रयास के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया।पुलिस के अनुसार, ग्राम रामपुर खास निवासी अंतिमा और मुन्ना गौतम के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया। यहां टीम ने दोनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और काउंसलिंग के माध्यम से आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया लगातार बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और उन्होंने अपने मतभेद समाप्त करते हुए समझौता कर लिया। पुलिस की इस पहल से परिवार में चल रहा विवाद शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत की गई