संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा कुल 05 वारंटीगण 1. राजेश कुमार पुत्र स्व० सीताराम नि० ग्राम दशनीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 2. सेचू पुत्र मुरारी नि० ग्राम दशनीपुर सोनखे थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 3. मोतीलाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम राजापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 4. हीरालाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम राजापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 5. पिन्टू पुत्र राजू निवासी ग्राम हरिबल्लमपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-03.02.2024 को भिन्न-भिन्न समय पर दबिश देकर वारण्टीगण के अंकित पते से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी गोसाईपुर,उ0नि0प्र0 दयाशंकर यादव,हे0का0 संजीव कुमार सिंह,हे0का0 जगजीवन राम,उ0नि0 शैलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी मुर्दहा,उ0नि0 दीनबन्धु तिवारी,हे0का0 विवेक कुमार पासवान,का0 अजय कुमार यादव,उ0नि0 प्रभाकर सिंह चौकी चन्दापुर,हे0का0 दिनेश कुमार यादव,का0 नवजीत सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।