रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में चली गडासी के हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिता को हल्की चोटें आई हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी सुखई गौतम के 2 पुत्र वीरेंद्र कुमार गौतम 22 वर्ष और उसका बड़ा भाई सुकुल गौतम रविवार रात 9:00 बजे अपने घर पर मौजूद थे कि उसी समय गांव के एक व्यक्ति द्वारा कहासुनी होते-होते थोड़ी देर बाद मारपीट में घटना तब्दील हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने चार लोगों की संख्या में जुट कर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों द्वारा 108 पर सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने दोनों को भर्ती कर लिया है। इस मामले में परिजनों ने बताया कि गंभीर चोट लगने के कारण हम लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दिया सीधे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए हैं। हमलावर पक्ष के बारे में इनका कथन है कि वह लोग गलत काम करते हैं जिसका विरोध करने पर लोगों ने उन पर हमला किया है ताकि कानून विरोधी कार्य जो वह कर रहे हैं इसका कहीं से विरोध ना किया जा सके।