विवेक राय की खास रिपोर्ट
*चौबेपुर/वाराणसी -*
कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे "पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान" के तहत रविवार को ढाका ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के किसान ई-केवाईसी कराने पहुंचे।कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व स्वामी शरण कुशवाहा ने समाधान शिविर में पहुंचे किसानों की पीएम किसान योजना से सम्बंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
खण्ड तकनीकी प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए शासन की ओर से आनलाईन "पीएम किसान जीओआई मोबाइल ऐप" लांच कर दिया गया है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके किसान स्वयं अपना ई-केवाईसी- अपडेट्स कर सकते हैं।किसी प्रकार की असुविधा होने पर किसान ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले "पीएम किसान समाधान शिविर" में पहुंचकर अपना "फेस- ई-केवाईसी" के माध्यम से ई-केवाईसी अपडेट्स करा सकते हैं।इस दौरान ग्राम प्रधान सुमन देवी,विनोद कुमार निषाद, सत्यनारायण दुबे,लक्ष्मीशंकर दुबे,संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में रविवार को क्षेत्र के हड़ियाडीह मे सुभाष झा ,धौरहरा में संतोष प्रजापति, बर्थराखुर्द में नीतीश कुमार ने पीएम किसान समाधान शिविर में उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया।