UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बच्चों के सर्वांगीण विकास में अध्यापक के साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है*: पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* जीवन मे शिक्षा का महत्व है जिसके द्वारा अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और नए प्रेरक कथाओं संग प्रतिभा, कौशल विकास का निखार आता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षको के साथ अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

भारतीय संस्कृति व संस्कार शिक्षक व अभिभावक डालने का दायित्व निभाएं। यहीं कल के भारत व सपने हमारे बच्चे ही हैं।    उक्त बातें कोइरीपुर खुर्द स्थित एस0डी0 पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।     कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने मनोहारी गीत,नाटक ,नृत्य,झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

       विद्यालय के निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित व प्रिंसिपल कंचनदीक्षितनेअतिथियों ,अभिभावकों ,सम्मानित जनों का स्वागत सम्मान किया।   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह,भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ,भाजपा नेता विनय सिंह 'हिटलर' समाजसेवी वीरेंद्र पाल ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल ,विभिन्न कौशल विकास की चर्चा कर प्रोत्साहित किया। प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भारत माता की जय के उद्घोष से अतिथियों का स्वागत किया।

 वार्षिकोत्सव समारोह में क्षेत्र के सम्मानित जनों ,अभिभावकों सहित स्कूल के स्टॉप व सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अतुल मिश्रा ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News