UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उपनियंत्रक बाटमाप, मरम्मत कर्ताओं को जारी करें पहचान पत्र --सुनील उपाध्याय

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विगत कई वर्षों से मांग करने के बावजूद भी बाटमाप विभाग के उप नियंत्रक द्वारा बाटमाप मरम्मतकर्ताओं को पहचान पत्र जारी‌ ना करने से मरम्मत कर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उक्त बातें बाटमाप मरम्मतकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन वाराणसी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने मंगलवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि परिचय पत्र जारी करने के लिए बाट माप नियंत्रक को कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है, पर उनके द्वारा अबतक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। व्यापारी की ट्रेडर आईडी व्यापारी के स्वयं के निर्णय एवं स्वयं के अधिकार में है। हम मरम्मत कर्ताओं को विभाग द्वारा कोई ऐसा अनुज्ञा पत्र प्राप्त नहीं है जिसके आधार पर हम व्यापारी की ट्रेडर आईडी बनवाने के लिए उसे मोटिवेट करें। व्यापारी की ट्रेडर आईडी बनाना एक नया एवं भिन्न कार्य है। इस कार्य को करने हेतु हमें विभाग द्वारा अधिकार पत्र की आवश्यकता है। बिना अधिकार के हम व्यापारी के निजता से जुड़े हुए दस्तावेज किस अधिकार से मांग सकते हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि हम संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लाइसेंसी मरम्मतकर्ता एवं सत्यापन करने के कार्य की सविनय अवज्ञा करते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। हम हड़ताल पर रहेंगे एवं आंदोलन जारी रखेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से सुनील उपाध्याय के साथ-साथ रामचरण सिंह, संतोष सिंह, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, विजय केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News