UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नकली सिन्थेटिक ऑयल बनाने वाली कम्पनी का भंडाफोड़, थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सिन्थेटिक ऑयल, ऑयल बनाने व पैकिंग सामग्री बरामद

Updated on: 04 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा कैस्ट्रोल व टीवीएस के ऑपरेशनल मैनेजर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. रंजीत विश्वकर्मा (फैक्ट्री मालिक) पुत्र विजय विश्वकर्मा 2. राकेश विश्वकर्मा पुत्र स्व० रामजी विश्वकर्मा 3. विजय विश्वकर्मा पुत्र स्व० रामजी विश्वकर्मा 4. रामा बेनवंशी पुत्र स्व० हरि बेनवंशी समस्त निवासी लखरावं थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को दिनांक-24.04.2024 को समय करीब 17.00 बजे विन्ध्य नगर कालोनी हरपालपुर थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्तगण के कब्जे से नकली सिन्थेटिक ऑयल व ऑयल को पैक करने का सामान बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-071/2024 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण- बरामदशुदा माल तथा अवैध चलने वाली फैक्ट्री के सम्बन्ध में अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह कार्य उनके द्वारा पिछले एक वर्ष से किया जा रहा था जिसमें कच्चा माल बेस ऑयल खरीदकर उसे डिब्बों में भरकर स्टीकर लगाकर मार्केट में बेचने का कार्य हम लोगों द्वारा किया जा रहा था कि आज आप लोगों द्वारा पकड लिये गये।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विशाल कुमार सिंह,उ0नि0प्रशि० रवि गोंड़,प्रशि० प्लाटून कमान्डर रायल सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News