UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिंधौरा पुलिस का सराहनीय पहल स्कूलों के पास चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए अधिकार

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार व एसीपी प्रशांत सिंह के कुशल निर्देशन में थाना सिंधौरा क्षेत्र में स्कूल खुलने के समय विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय व चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने पुलिस बल के साथ एसबी इंटर कॉलेज, मां राधिका इंटर कॉलेज, बुची इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने बच्चों से संवाद कर स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। साथ ही, मनचलों और शोहदों पर नकेल कसने के लिए कड़े शब्दों में कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैद है, कोई भी परेशान करे तो तुरंत बताएं, इस दौरान बच्चों को उनके कानूनी अधिकार, बाल सुरक्षा और 1090 (वुमने पावर लाइन), 112 (इमरजेंसी नंबर), और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News