UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कोतवाली पुलिस द्वारा बाबा कालभैरव दर्शन करने आयी दो एन. आर. आई महिलाओं के कार का शीशा तोड़कर चोरी आईफोन व पर्स में रखा पैसा (22500/- रूपये व सामान को थाने पर सुचना के मात्र 6 घण्टे के अंदर ही चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये माल बरामद*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 28.07.2023 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 92/23 धारा 379/427 भादवि से संबंधित चोरी गये नगद रूपये व दो मोबाईल phone एक ऍडरोयड़, एक wallet आधार एवं अन्य सामान को मात्र 12 घण्टे के अंदर ही शत प्रतिशत बरामदगी करते हुए घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण को दिनांक 28.07.2023 को समय सायं 06.25 बजे बाबतपुर जौनपुर मार्ग हरहुआ स्थित रॉयल कैण्ट क्लब होटल के गेट के बाहर से निकलते ही गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक अदद आई फोन, इयर फोन, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, सैमसंग मोबाइल, 3 अदद बैग, एक अदद फोन 18 T रिवन का चश्मा मय कवर, एक अदद Truk ईयर वर्डस, 22500 रु. नगद को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय से विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ पर बता रहे है कि मुम्बई के रहने वाले है हम लोग मुम्बई से चोरी की मोटर साईकिल के साथ उत्तर प्रदेश वृंदावन घूमने के लिए निकले थे हम लोग यूपी में प्रवेश करते ही चोरी की मोटर साईकिल का नम्बर प्लेट के नम्बर को बदलवा दिये थे जिससे कि पुलिस हम लोगों को न रोके और हम लोग काशी में घूमने के लिए आये थे हम लोगों का पैसा खत्म हो गया था और हम लोगों को पैसे की जरुरत थी। कल दिनांक 28.07.2023 को में अपने दोस्त पालनी कुमार के साथ चोरी की फिराक में शहर में मोटर साईकिल से घूम रहे था और हम लोग घूमते हुए काल भैरव मंदिर के पास पहुंचे जहां सड़क पर एक कार आकर रुकी और कार में बैठे हुए सभी लोग अंदर से बाहर निकले और वे लोग बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के लिए चले गये और कार का ड्राइवर कार को सड़क के किनारे खड़ी करके दुकान पर चाय पानी करने के लिए चला गया हम लोगों ने मौका अच्छा देखकर कार के पास पहुंचे और कार के अंदर में मोबाइल फोन व पर्स देखे तो हम दोनों लोगों ने कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखा मोबाइल व पर्स को लेकर वहा से मोटर साईकिल से भाग निकले और हम लोग हर वाराणसी शहर के बावतपुर जौनपुर मार्ग हरहुआ स्थित रॉयल कैण्ट क्लद होटल में जाकर रुक गये क्योंकि हम लोग काफी थक चुके थे और जब हम लोग रात को बनारसे से भागने के फिराक में निकले तो बाहर निकलते ही हम लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और हम लोगों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया था।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. अवनी कुमार चतुर्वेदी,उ.नि. सुमन यादव चौकी प्रभारी अमियामण्डी,उ.नि. कृष्ण देव,उ.नि.पियुष कुमार,हे. का जितेन्द्र यादव,का. शिवम भारती थाना कोतवाली कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News