विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।कांची कामकोटि पीठाधीपति जगद्गुरु शंकराचार्य श्री शंकरविजयेंद्र सरस्वती महाराज के काशी आगमन एवं चातुर्मास्य व्रत महोत्सव की 13वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हनुमान घाट स्थित कांची मठ में काशी की उदयीमान गायिका विदुषी वर्मा के रागदारी एवं भजनों से प्रारम्भ हुई। विदुषी ने राग यमन में आलाप, द्रुत लय में बंदिश "आदि देव महादेव हे दयानिधे", तत्पश्चात राग शंकरा में भजन 'जय शिव शंकर जय गंगाधर' एवं 'प्रेम मुदित मन से कहो राम- राम' के साथ विराम लिया। तबले पर श्री अशेष नारायण मिश्र एवं संवादिनी पर मोहित साहनी ने अत्यंत मनमोहक संगति प्रदान की। कलाकारों का स्वागत एवं सत्कार पंडित आञ्जनेय शास्त्री ने अंगवस्त्रम तथा पुष्पगुच्छ देकर किया।संचालन बनारस यूथ थिएटर के संस्थापक द्वय उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्रबुद्धे एवं अर्चना निगम ने किया।