पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। सोशल मीडिया पर बक्सा थाने में तैनात कांस्टेबल समलेश यादव का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही रकम रिश्वत की नहीं, बल्कि कांस्टेबल द्वारा किसी व्यक्ति से मंगवाए गए सामान के बचे हुए पैसे वापस किए जाने की बताई जा रही है। आरोप है कि इसी दौरान बनाए गए वीडियो को अलग संदर्भ में वायरल कर कांस्टेबल की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई सूत्रों के मुताबिक, कांस्टेबल समलेश यादव के खिलाफ रिश्वत लेने को लेकर किसी व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं की है। वहीं क्षेत्र में उनकी छवि भी अच्छी बताई जा रही है ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वायरल वीडियो में रिश्वत का मामला है या फिर पूरे घटनाक्रम का सिर्फ एक हिस्सा दिखाकर अलग तस्वीर पेश की गई इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह से दरख्वास्त है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वीडियो की पूरी सत्यता, रकम के लेन-देन का वास्तविक कारण और वीडियो वायरल करने के पीछे की मंशा की जांच के बाद ही किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा।