UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्र सेवा धर्म निभाने वाले व्यक्तित्व का होता रहेगा सदैव सम्मान : अतुल सिंह प्रभारी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

चोलापुर। जीवन काल के स्वर्णिम सेवा धर्म को निभाने वाले राष्ट्र सेवकों का समाज सदैव सम्मान करता है और करता भी रहेगा। क्योंकि देश की बिषम परिस्थितियों में भी धैर्य बनाकर सेवा धर्म को पूराकर आज परिवार,समाज मे अग्रणी भूमिका निभा रहे है।आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ऐसे पुरोधा जो रिटायर हैं और जो सेवाकाल में हैं का सम्मान किया जाना अपना राष्ट्रीय धर्म है।उक्त बातें आज चोलापुर थाना परिसर में ध्वजारोहण के पश्चात प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने पेंशनधारी विभागीय गणमान्य जन सहित चौकीदारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान करते हुए अपने सम्बोधन में व्यक्त की।सम्मान समारोह में कई ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया जो उसके हकदार रहे। आज तक उनका सुधि लेने वाला कोई नहीं रहा। समय कालचक्र बदला आज उन्हें उसका सम्मान व हक मिला। क्षेत्र में चौकीदार निचली पायदान के सशक्त बहादुरों में से एक हैं उन्हें भी आज बड़े ही आदर से अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया। जो पहली बार इस तरह से उन्हें अचंभित भी कर दिया।इस सम्मान समारोह में चोलापुर थाने से जुड़े क्राइम प्रभारी संजय द्विवेदी समेत सभी स्टाफ ने सहयोग व भूमिका निभाई। इससे उन लोगों को बेहद खुशी है कि अपनों को अपना प्यार बांटने का अवसर मिला।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News