संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह को शासन ने पद्दोन्नत करके संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक बना दिया है।शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी हो गया।वर्तमान मे सोमी सिंह के पास प्रयागराज मंडल के उपायुक्त का भी अतिरिक्तप्रभार है।पदोन्नति की सूचना मिलते ही बधाईयो का तांता लग गया।जिलासहकारीफेडरेशन के चेयरमैन राकेशसिंहअलगू, सहायक आयुक्त वाराणसी हर्ष कुमार , सहायक आयुक्त चंदौली श्रीप्रकाशउपाध्याय, सहायक आयुक्त सुधीर पांडेय, एडीसीओ अवधेश सिंह, विजय कुमार , संगीता वर्मा , लालजी, मुकेश श्रीवास्तव , नीरजआनंद समेत विभागीय अधिकारियो और जनप्रतिनिधियो ने सोमी सिंह को प्रमोशन की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएँ दीं।